फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mansa fast track court sentenced man to four years for sharing Child obscene videos in WhatsApp

Punjab: बच्चों का अश्लील वीडियो व्हाट्स एप पर किया था शेयर, मानसा फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी चार साल की सजा

Mon, 20 Feb 2023 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 10:30 AM IST
सार

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना सदर मानसा पुलिस ने 21 जून 2020 को हरजीत के खिलाफ धारा 14 प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंस और धारा 67बी ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस केस की सुनवाई करते फास्ट ट्रैक कोर्ट मानसा मनजोत कौर ने दोषी को सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Mansa fast track court sentenced man to four years for sharing Child obscene videos in WhatsApp
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों का अश्लील वीडियो व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर करने पर मानसा की स्थानीय फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक व्यक्ति को चार साल की सजा सुनाई है। दोषी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह वासी गांव चकेरिया ने जून 2020 में बच्चों का एक अश्लील वीडियो व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर किया था।

विज्ञापन


शिकायतें मिलने पर थाना सदर मानसा पुलिस ने 21 जून 2020 को हरजीत के खिलाफ धारा 14 प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंस और धारा 67बी ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस केस की सुनवाई करते फास्ट ट्रैक कोर्ट मानसा मनजोत कौर ने दोषी को चार साल की सजा और दो लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में दोषी को छह महीने की ओर से सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


 

तरनतारन में घर में घुसकर नाबालिगा से दुष्कर्म
तरनातारन के थाना सदर पट्टी पुलिस ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तरनतारन निवासी 16 वर्षीय नाबालिगा ने बयान में बताया कि वह कपड़े धो रही थी। घर में कोई नहीं था। इसी दौराना गुरभेज सिंह निवासी सभरा उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकियां देकर मौके से फरार हो गया। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तब उसने पूरी घटना की जानकारी उनको दी। एसपी (आई) विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिरोजपुर में बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता पर मामला दर्ज
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता को खेत में हरा चारा काटने के बहाने लेकर गया और वहां उससे दुष्कर्म किया

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी 2022 और सात फरवरी 2023 को उसका पति पशुओं का हरा चारा काटने के बहाने अपनी 16 साल की बेटी को खेत लेकर गया। वहां पर बेटी को डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। 15 फरवरी 2023 को फिर से बेटी को खेत में हरा चारा काटने के बहाने लेकर जाने लगा था कि बेटी ने उसे मना कर दिया। उसके संग नहीं जाने पर वह बेटी को धमकियां देने लगा। पति की इस हरकत से तंग आकर पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रही इंस्पेक्टर गुरदीप कौर का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर किया है। आरोपी के कई टेस्ट किए जाएंगे, तभी पता चलेगा कि ऐसी हरकत उसने क्यों की है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed