{"_id":"6a89912041c86852ec0c198f","slug":"youth-killed-four-seriously-injured-in-car-pickup-collision-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117467-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कार-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कार-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत, चार गंभीर
Sat, 22 Aug 2026 05:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। सिधवां बेट रोड पर गांव भैणी अराइयां के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक मनदीप सिंह उर्फ काला की मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना रेफर किया गया है।
मृतक मनदीप सिंह उर्फ काला नारंगवाल का निवासी था। थाना सिधवां बेट पुलिस ने आरोपी कार चालक हरकिरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरकिरन सिंह लुधियाना के न्यू गुरु अंगद कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सहायक उपनिरीक्षक परमजीत सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह अपने साथियों के साथ नकोदर स्थित धार्मिक स्थल से लौट रहे थे। रात करीब तीन बजे उनकी पिकअप का पिछला टायर पंक्चर हो गया जिसे वे सड़क किनारे ठीक कर रहे थे। इस दौरान पिकअप के पीछे मनदीप उर्फ काला सहित पांच लोग बैठे थे। सुबह करीब पांच बजे सिधवां बेट की ओर से आ रही लॉगन कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी जिससे सभी घायल हो गए। मनदीप उर्फ काला को सिविल अस्पताल जगराओं में मृत घोषित किया गया, जबकि अन्य चार घायलों को लुधियाना रेफर किया गया।