फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   wheat kharid, mandi in mansa, mansa mandi

गेहूं की खरीद करने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी 

Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
wheat kharid, mandi in mansa, mansa mandi
गेहूं खरीद
गेेहूं की खरीद के बारे में मंडियों में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पंजाब सरकार की ओर से किए जाते दावों के बावजूद गांव भैणीबाघा के खरीद सेंटर में गेहूं की खरीद करने के लिए अभी तक किसी भी एजेंसी का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस वजह से गेहूं की फसल बेचने के लिए मंडी में आए किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के जिला प्रधान राम सिंह भैणीबाघा और गांव कमेटी के नेताओं गुरसेवक सिंह, अंतर सिंह, टोनी सिंह, जगदेव सिंह ने बताया कि उनके गांवों के खरीद सेंटर में लगभग 20 हजार कट्टे गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन अभी तक एक भी दाने की खरीद नहीं की गई। उन्होंने बताया कि खरीद सेंटर में बीते 4 दिनों से किसान गेहूं की फसल लेकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि खरीद न होने के साथ-साथ अभी तक बारदाने का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया। संगठन के जिला प्रधान ने मंडी में गेहूं की खरीद न होने का मामला डीसी शर्मा के ध्यान में ला दिया है। किसान नेता ने बताया कि चाहे डिप्टी कमिश्नर ने तुरंत गेहूं की खरीद करने का भरोसा दिया है, लेकिन यदि किसानों की इस समस्या को हल न किया तो संगठन संघर्ष करने के लिए विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed