फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The case manager and two warehouse incharge

मैनेजर एवं दो गोदाम इंचार्ज पर केस

Sat, 26 Oct 2013 09:54 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 26 Oct 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
The case manager and two warehouse incharge
मोगा में केंद्रीय गोदाम निगम के  गोदामों में स्टोर किए चावलों के स्टाक में 80 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने मोगा में तैनात मैनेजर एवं दो गोदाम इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि यह घोटाला गोदाम में चावल लगाते समय पूरी योजना के साथ किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस गेट पास एंट्रियां चैक कर रही है। इस घोटाले में चावल मिलर मालिकों के अलावा निगम के कई मुलाजिमों के शिकंजे में आने की संभावना है।

  पुलिस के अनुसार केंद्रीय गोदाम निगम के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में तैनात सहायक जनरल मैनेजर मबी कृष्ण ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि निगम की टीम ने 23 अक्तूबर को मोगा स्थित निगम गोदामों में स्टोर किए चावलों के स्टाक की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह बात सामने आई कि स्टाक में से चावल की हजारों बोरियां गायब हैं। चावल की बोरियां निकालकर उनमें लकड़ी के क्रेट लगाए हैं। इन स्टाक में से 50 किलो वजन की कुल सात हजार बोरी चावल खुर्द-बुर्द किया है।

इसकी कीमत 80 लाख रुपये बनती है। यह घोटाला करोड़ों में होने की आशंका जताई जा रही है। यह चावल भारतीय खाद्य निगम की ओर से केंद्रीय पूल में स्टोर करवाया गया था। अधिकारियों की टीम भी गोदामों की जांच कर रही है। यह जांच सुखराम और अजय कर रहे हैं।


 सहायक जनरल मैनेजर ने अपनी शिकायत में सुरक्षा की मांग भी की है। थाना सिटी पुलिस ने मैनेजर कुलवंत सिंह, गोदाम इंचार्ज कर्म सिंह और मंगल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed