{"_id":"654e68e2c2e607bc1a078bcd","slug":"sukhbir-badal-targeted-cm-by-tweeting-on-the-footage-of-snatching-of-earrings-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-482-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: बालियां झपटने के फुटेज पर सुखबीर बादल ने ट्वीट कर साधा सीएम पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: बालियां झपटने के फुटेज पर सुखबीर बादल ने ट्वीट कर साधा सीएम पर निशाना
Fri, 10 Nov 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
सैर कर रही महिला के कान से सोने की बालियां झपटने का फुटेज वायरल
कहा - सीएम मान पंजाब के लिए काम करने के बजाय अपने आका केजरीवाल के ड्राइवर बनकर कर रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। शहर में लुटेरों और झपटमारों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को अपने घर के नजदीक सैर कर रही एक महिला से दो झपटमार सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। हालांकि, महिला ने अपने बचाव की कोशिश भी की, लेकिन झपटमार वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। उक्त पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, उक्त घटना के सीसीटीवी फुटेज पर सुखबीर बादल ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री मान पंजाब के लिए काम करने के बजाय अपने आका केजरीवाल का ड्राइवर बनकर काम कर रहे हैं।
शहर के गणेशा बस्ती गली नंबर 7 ए निवासी पीड़ित महिला शारदा देवी ने बताया कि वह रोजाना की तरह वीरवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सैर के लिए जा रही थी। जब वह गली नंबर छह शनिदेव मंदिर के पास पहुंची, तो देखा कि एक युवक मोटरसाइकिल और एक पैदल उसका पीछा कर रहे थे। जब उसने पीछे मुड़कर उक्त युवक को उसका पीछा करने का कारण पूछा, तो पैदल जा रहे युवक ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके कानों से सोने की बालियां झपटकर अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गए। पुलिस ने मामले की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
घटना की सीसीटीवी फुटेज ट्वीट कर सुखबीर बादल ने साधा मुख्यमंत्री मान पर निशाना
महिला से छीनाझपटी होने की घटना की सीसीटीवी फुटेज को शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिलकुल बिगड़ चुकी है। आए दिन हत्याएं एवं जमीनों पर कब्जों के मामले सामने आ रहे हैं। बादल ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री मान पंजाब पर ध्यान देने के बजाय अपने आका अरविंद केजरीवाल के ड्राइवर बनकर काम करते हुए छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबकि पंजाबियों ने बदलाव के लिए मान को चुना था, लेकिन पंजाब में बदलाव लाने के बजाय मुख्यमंत्री मान की सरकार के राज में क्राइम लगातार बढ़ रहा है, जिसे रोकने में आप सरकार नाकाम है।