{"_id":"56e053394f1c1ba14f8b456e","slug":"suicide-farmer-suicide-mansa-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने निगली कीटनाशक दवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने निगली कीटनाशक दवा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : file
गांव भंमे खुर्द के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक दवा निगल ली। गांव भंमे खुर्द के किसान केवल सिंह (40) पर 8 लाख रुपये का कर्ज था।
इसमें से 6 लाख रुपये सतलुज ग्रामीण बैंक भंमे कलां और 2 लाख रुपये सोसाइटी व आढ़तियों का कर्ज था। बीते समय में उसकी कपास की फसल भी सफेद मक्खी ने बर्बाद कर दी थी। केवल सिंह के पास छह एकड़ जमीन थी। उसकी पत्नी करमजीत कौर की कुछ समय पहले ही कैंसर से मौत हो गई थी। एक माह पहले उसके पिता नत्थू सिंह की भी मौत हो गई।
इसे लेकर वह काफी परेशान था। इस परेशानी में केवल सिंह ने अपने घर में कीटनाशक दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। गांव के पंच जरनैल सिंह और समाजसेवी गुरप्रीत सिंह भंमा ने बताया कि केवल सिंह पर 8 लाख रुपये का कर्ज था।