फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Student of Christian Medical College commit Suicide in Ludhiana

Ludhiana: फंदे पर लटकी CMC की छात्रा, सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी डैड...मैं अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाई

Sat, 24 Sep 2022 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 04:25 PM IST
सार

ज्योति मालिका सिंह ईसा नगरी में एक पीजी में रह रही थी। पीजी में वह दूसरी मंजिल पर पिछले करीब चार माह से अकेली रह रही थी। उसके दोस्तों ने बताया कि ज्योति कुछ दिन से परेशान थी और गुमसुम रहती थी।

विज्ञापन
Student of Christian Medical College commit Suicide in Ludhiana
छात्रा ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले चार साल से क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) में फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही होशियारपुर की ज्योति मलिका सिंह (25) ने शुक्रवार देर रात पीजी में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी सहेली उसे मिलने के लिए पीजी पहुंची। दरवाजा न खुलने पर उसने खिड़की से देखा तो अंदर ज्योति फंदे से लटकी थी। उसने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही थाना डिविजन तीन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : भारसिंहपुरा पुजारी हत्याकांड: NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मेरठ के गगनदीप सिंह की भी थी भूमिका
विज्ञापन


जांच के दौरान ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा कि आईएम सॉरी डैड, मैं अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाई। जिस कारण वह मौत को गले लगा रही है। इसके अलावा सुसाइड नोट में लिखा कि वह न तो अच्छी दोस्त बन पाई और न ही अच्छी बेटी और न ही स्टूडेंट। इस कारण आपको और परिवार को फेस नहीं कर पाएगी। जिस कारण अपनी जिंदगी को ही आसान बना रही है, ताकि किसी को कोई दुख न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शव को सीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ज्योति मालिका सिंह ईसा नगरी में एक पीजी में रह रही थी। पीजी में वह दूसरी मंजिल पर पिछले करीब चार माह से अकेली रह रही थी। उसके दोस्तों ने बताया कि ज्योति कुछ दिन से परेशान थी और गुमसुम रहती थी। वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं करती थी। अगर कोई पूछता तो सिर्फ यही कहती थी कि पारिवारिक बातों से परेशान है और अपने पारिवारिक मामले खुद ही हैंडल कर लेगी। शनिवार को सुबह उसकी एक दोस्त उसे फोन करती रही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब वह उसे देखने पीजी चली गई तो अंदर कमरे में शव लटका देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद उसने शोर मचाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को ज्योति के कमरे से मोबाइल फोन मिला है। पहले तो पुलिस उसके चेहरे और अंगुलियों के निशान से लॉक खोलने में जुटी रही। जब फोन अनलॉक नहीं हुआ तो मोबाइल जब्त कर लिया गया। मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed