फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   State Level Mega Training for Aadhar Operators and Supervisors at PAU

Ludhiana News: पीएयू में आधार ऑपरेटरों व पर्यवेक्षकों के लिए राज्य स्तरीय मेगा प्रशिक्षण

Sat, 17 May 2025 09:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
State Level Mega Training for Aadhar Operators and Supervisors at PAU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। यूआईडीएआई आरओ, चंडीगढ़ ने यूआईडीएआई मुख्यालय और रजिस्ट्रार एफसीएस पंजाब के प्रशिक्षण और परीक्षण प्रभाग के सहयोग से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आधार ऑपरेटरों और पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय मेगा प्रशिक्षण का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन यूआईडीएआई, चंडीगढ़ के निदेशक एसके कोठारी ने किया। पंजाब के विभिन्न विभागों जैसे पंजाब सेवा केंद्र, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और डाक विभाग से लगभग 130 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया, जिसमें आधार पारिस्थितिकी तंत्र, नियमों और प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आधार ऑपरेटरों को अपने कर्तव्यों को कुशलतापूर्वक निभाने और यूटी के लोगो को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाना था।
विज्ञापन

यूआईडीएआई चंडीगढ़ के सहायक प्रबंधक अकुश ठाकुर ने प्रतिभागियों को नामांकन पारिस्थितिकी तंत्र की पूरी समझ हासिल करने में मदद की। उन्होंने प्रतिभागियों को आधार के नामांकन और अद्यतन का नया मॉड्यूल भी प्रस्तुत किया। यूआईडीएआई पारिस्थितिकी तंत्र भागीदारों के बीच व्यावसायिकता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और आधार ढांचे को और मजबूत करने के लिए नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित करता है। इस सत्र में आधार सिद्धांतों और पारिस्थितिकी तंत्र का व्यापक अवलोकन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed