फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   SHO lodged complaint against ACP

एसएचओ ने एसीपी के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

Fri, 27 May 2022 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
SHO lodged complaint against ACP
लुधियाना। पंजाब पुलिस किसी न किसी बात के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना में सामने आया है। एक एसएचओ ने अपने ही थाने में एसीपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और थाना छोड़कर चला गया। तत्काल प्रभाव से वहां नए थाना प्रभारी को तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार एसीपी ने फोन पर एसएचओ को लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन

थाना डाबा के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने एसीपी राजेश शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हैरानी की बात यह है कि यह शिकायत कहीं ओर नहीं बल्कि अपने ही थाने में दर्ज की है। उन्होंने यह सब अपनी बेइज्जती समझते हुए गुस्सा में किया।
विज्ञापन

एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा की शिकायत के अनुसार वह 23 मई को अपने थाने में थे। इसी दौरान उन्हें उनके निजी नंबर पर एसीपी इंडस्ट्री एरिया बी राजेश शर्मा का फोन आया और किसी मामले पर बात होने लगी। इसी दौरान एसीपी भड़क गए और उन्हें गलत शब्दावली बोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि डाबा इलाके में कुछ दिन पहले परिवार को बंधक बनाकर लूटने का मामला सामने आया था। दो दिन में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था। सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में थाना प्रभारी ने किसी को कुछ नहीं बताया था। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक उक्त मामले में हुए पेपर वर्क में कुछ लापरवाही हुई थी।

कोट्..........
एक केस में दस्तावेज तैयार करने में लापरवाही बरती गई थी। इसलिए एसीपी ने थाना प्रभारी को समझाया था। इस बात को वह गुस्से में ले गया। उनकी जगह पर सब इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह को तैनात किया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। - बलविंदर सिंह रंधावा, एडीसीपी-2।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed