{"_id":"945473f648ebc18bedfefc9deebfc608","slug":"sakshi-and-mankirat-won-music-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी और मनकिरण ने गायन प्रतियोगिता जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी और मनकिरण ने गायन प्रतियोगिता जीती
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 26 Oct 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में चल रहे युवक मेले के संगीत मुकाबलों में शनिवार को सुर साज के झंकार गूंजे।
इसमें युवा फनकारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समारोह में गुरु काशी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर योजना एवं विकास प्रो गुरभजन सिंह गिल मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान गिल ने कहा कि नए विद्यार्थियों को सभ्यचार और विचार व्यवहार से अवगत करवाना हमारी परंपरा रही है।
अध्यापकों की यह जिम्मेदारी है कि युवा पीढ़ी को अच्छे और खराब साहित्य से अवगत कराएं, ताकि वे इसकी तुलना कर सकें।
प्रतियोगिता के व्यक्तिगत गायन वर्ग में साक्षी कौशल ने पहला, बलजीत कौर ने दूसरा और आरगो बागची ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समूह गायन मुकाबले में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम पहले, कृषि कॉलेज दूसरे और होम साइंस कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
इसके पश्चिमी संगीत के एकल मुकाबले में मनकिरण कौर ने पहला, जसरमन सिंह ने दूसरा और हरमन मेहता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के पश्चिमी समूह गायन मुकाबले में होम साइंस कॉलेज ने पहला, कृषि कॉलेज ने दूसरे और कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज ने तीसरे स्थान जीता।