फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, sangrur, cheap electricity

पंजाब में सस्ती हो सकती है बिजली : वित्त मंत्री

Mon, 20 Jan 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर) Updated Mon, 20 Jan 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
punjab, sangrur, cheap electricity
दिल्ली और हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी बिजली के दाम कम हो सकते हैं। पंजाब सरकार ने इस दिशा में प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ढींढसा ने बताया कि राज्य सरकार ने पॉवरकॉम से आंकडे़ मंगवाए हैं और जल्दी इन का आकलन करके सरकार फैसला लेगी। यदि दाम कम करने की थोड़ी बहुत भी गुंजाइश हुई तो सरकार निश्चित रूप से दाम कम करेगी। सरकार इस पहलू पर भी स्टडी करेगी कि भविष्य में बिजली के दाम बढ़ाने पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन


ढींढसा ने कहा कि कई राज्यों में पनबिजली प्रोजेक्ट चल रहे हैं और उन राज्यों में बिजली उत्पादन पर लागत कम आती है लेकिन पंजाब में बिजली उत्पादन केवल थर्मल प्लांट के जरिये ही होता है। कोयले के लगातार बढ़ रहे दाम के कारण पंजाब में बिजली उत्पादन पर लागत बढ़ रही है। फिर भी सरकार की कोशिश है कि आम लोगों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढींढसा सोमवार को सुनाम में पीएडीबी बैंक के चेयरमैन चमकौर सिंह की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस मौके पर सुशील गोयल, सतवीर सिंह, नरिंदर सिंह संगतीवाल, राजीव गर्ग, बेअंत सिंह, जवाला सिंह, सुरिंदर सिंह, रविंदर गोरखा, डॉ. नरेश जिंदल, लछमन रैगर, हरप्रीत सिंह, ठेकेदार नरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed