{"_id":"695329eb053a8ae9cbac263982edfb37","slug":"punjab-ludhiana-crime-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी का किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पत्नी का किया कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसे भागने से रोक रहे
विज्ञापन
अपने भाई और भतीजे को भी जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जीरे के गांव माईयावाला निवासी लक्ष्मण दास की बेटी इंद्र उर्फ बबली का विवाह करीब 15 साल पहले जगरांव के गांव नत्थोवाल के इकबाल सिंह उर्फ बब्बर से हुआ था। विवाह के कई साल बाद बब्बर के एक अन्य महिला से संबंध हो गए। इसके बारे में उसकी पत्नी को पता चला तो घर में क्लेश रहने लगा।
इससे परेशान होकर उसकी पत्नी करीब तीन साल पहले अपने मायके चली गई। बीते दिन दोनों गांव की पंचायतों ने पति-पत्नी में समझौता करा दिया, इसके बाद बबली के पिता लक्ष्मण दास अपनी बेटी को ससुराल छोड़ गए।
शनिवार तड़के करीब पांच बजे बब्बर तेजी से अपने कमरे से बाहर निकला और घर से भागने लगा, लेकिन घर के गेट को ताला लगा था। बब्बर ने अपने भाई बाबू सिंह को गेट खोलने के लिए कहा। बाबू सिंह को शक हुआ और उसने गेट नहीं खोला। इस पर बब्बर घर में पड़ा गंडासा लेकर आया और बाबू पर कई वार कर दिए।
बाबू को खून से लथपथ देख उसके बेटे सुखविंदर सिंह ने अपने चाचा को काबू कर लिया और शोर मचा दिया। आरोपी ने भतीजे के साथ भी जद्दोजहद की, लेकिन वह कामयाब न हो सका। शोर सुन कर गांववाले भी आ गए और उन्होंने बब्बर को काबू करके पुलिस को बुला लिया। इस दौरान जब बब्बर के कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी मृत पड़ी थी। बब्बर ने कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। सूचना मिलते ही थाना हठूर के प्रभारी भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया।