फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Junior Hockey Women Players Arrested With Family, Fatehgarh Sahib

पंजाब जूनियर हाकी महिला खिलाड़ी परिवार समेत गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 10:44 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Punjab Junior Hockey Women Players Arrested With Family, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब/ बस्सी पठाना। थाना बस्सी पठाना पुलिस ने गांव जरखेला खेड़ी में पड़ोसी की हत्या करने के मामले में पंजाब की हॉकी टीम की टीम खिलाड़ी गगनप्रीत कौर समेत उसके परिवार के 4 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सभी लोगों पर आरोप हैं कि गत 30 जनवरी की रात को गगनप्रीत सिंह ने अपने पड़ोसी सतपाल सिंह से झगड़े दौरान बुरी तरह से हाकियों से मारपीट कर गंभीर जख्मी कर दिया था। इसी के चलते 3 फरवरी को पीड़ित सतपाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अमित कौंडल ने बताया कि शिकायतकर्ता सोमा सिंह निवासी जरखेला खेड़ी ने 30 जनवरी को उसके बेटे सतपाल सिंह को गगनप्रीत कौर व उसके परिवार के सदस्यों ने पीटा था। हॉकी से सतपाल के सिर पर कई वार किए गए। इससे सतपाल के सिर में गंभीर चोटें आई और 3 फरवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गगनप्रीत के साथ उसकी माता गुरिंदर कौर, भाई अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

इनके साथ नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया जिसके अदालत ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। इससे पहले गगनप्रीत कौर के पिता स्वर्ण सिंह को 4 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है जो 3 दिन के पुलिस रिमांड पर है। एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई हाकी समेत अन्य सामान की बरामदगी की जा रही है। गगनप्रीत कौर दो बार पंजाब की जूनियर हॉकी टीम में खेलते हुए एक रजत पदक एक कांस्य पदक जीत चुकी है और हाल ही में उड़ीसा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी और 8 फरवरी को उसे उड़ीसा रवाना होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed