फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi inaugurated many projects in Ludhiana

लुधियाना पहुंचे सीएम चन्नी: अटल अपार्टमेंट समेत कई प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, मंदिर को 11 कनाल जगह देने का एलान

Thu, 16 Dec 2021 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Dec 2021 06:22 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को लुधियाना में कई प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। सीएम ने मां दुर्गा मंदिर में माथा टेका और 11 कनाल जगह मंदिर को अस्पताल निर्माण के लिए देने का एलान किया। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi inaugurated many projects in Ludhiana
सीएम चन्नी ने कई प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को लुधियाना पहुंचे। महानगर में गुरुवार को मुख्यमंत्री चन्नी ने कई बड़े प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे। इस दौरान उन्होंने जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा भी टेका। मुख्यमंत्री चन्नी ने करनैल सिंह नगर में अटल अपार्टमेंट का नींव पत्थर रखा।

विज्ञापन


इसमें मध्यम वर्ग के लोगों को कम कीमत में फ्लैट मिलेंगे। इस दौरान वह दंगा पीड़ितों से भी मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक संजय तलवाड़ ने संजय गांधी कॉलोनी के लोगों के लिए मुख्यमंत्री से मालिकाना हक देने की बात की। इसके साथ ही हलका पूर्वी के अर्बन अस्पताल सुभाष नगर को मिनी सिविल अस्पताल बनाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन


सीएम चन्नी ने कहा कि उनके पास समय काफी कम है। उन्हें चंडीगढ़ एक मीटिंग में जरुरी पहुंचना है। जहां विधायक संजय तलवाड़ ने चन्नी का गुणगान किया, वहीं चन्नी ने भी उन्हें अपना सबसे प्यार करने वाला विधायक बताया। उन्होंने कहा कि संजय से उनका दोहरा रिश्ता है एक तो वह उनके भाई के दोस्त हैं और दूसरा उनकी पार्टी के सिपाही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खाली कागज पर अंगूठा लगाकर जा रहा हूं। मंदिर के लिए 9500 गज जगह दी गई है। सुभाष नगर अस्पताल मिनी सिविल अस्पताल होगा जिसे कैबिनेट ने पास कर दिया है। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि रेहड़ी वालों को तंग न करें। 

सीएम ने रविदास भवन के लिए 4.5 एकड़ जमीन और 20 करोड़ का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार की दोपहर जगरांव पुल के पास दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका और मंदिर कमेटी को अल्ट्रा माडर्न सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के लिए 11 कनाल जगह देने का एलान किया। चन्नी ने मंदिर में माथा टेक कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु खास तौर पर मौजूद रहे। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री एवं सभी गण्यमान्य लोगों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सीएम को बताया कि मंदिर परिसर में ही लोगों की सहुलियत के लिए सेहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने यह एलान भी किया कि मंदिर के पास बने थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस स्टेशन को कहीं और शिफ्ट कर यह जगह भी मंदिर कमेटी को दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। 

पहले ऑटो चालक अब रेहड़ी फड़ी वालों को बताया भाई

सीएम चन्नी ने रेहड़ी फड़ी संचालकों को अपना भाई बताया है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पुलिस और निगम अधिकारियों को आदेश दिया कि रेहड़ी फड़ी वालों को तंग न करें। बता दें कि इससे पहले सीएम चन्नी ने लुधियाना आने पर ऑटो चालकों के साथ चाय पीकर खुद ऑटो चलाने की बात कही थी।

सीएम चन्नी ने कहा कि हलका ईस्ट में अस्पताल को अपग्रेड करने की घोषणा नहीं है, बल्कि नींव पत्थर रखकर काम शुरू किया जा रहा है। पंजाब की महिलाओं को केजरीवाल एक हजार रुपये देने का दावा कर रहे हैं लेकिन गोवा में जाकर महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रति माह देने की बात कहते हैं। ऐसा क्यों... गोवा की महिलाओं में ऐसी क्या खूबी है, जो उन्हें इतने रुपये देने का लॉलीपाप देकर आए हैं। पहले वह दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रुपये दें।


 
इस रैली में भी सीएम चन्नी महिलाओं के प्रति काफी भावुक दिखे, उन्होंने मां और बेटी को भगवान से बड़ा दर्जा दिया। उनका कहना था कि मैं महिलाओं का केवल भाई नहीं उनका वकील भी हूं। इसलिए उनके हकों की रक्षा करना मेरा पहला फर्ज है।

जिन लोगों ने पंजाब में नशा फैलाया है, उनके खिलाफ हमने कार्रवाई शुरू कर दी है और जिन लोगों ने एससी स्कॉलरशिप में घपला किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। सिंचाई घोटाले में केस चल रहा और जो लोग बच गए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed