फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Protest of students of B.Sc Nursing outside the university

मंडी गोबिंदगढ़ : मेडिकल डिग्री की मान्यता जम्मू-कश्मीर में रद्द होने पर बवाल, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protest of students of B.Sc Nursing outside the university
यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : GOBINDGARH
मंडी गोबिंदगढ़। मेडिकल डिग्री की मान्यता जम्मू-कश्मीर में रद्द होने पर बवाल हो गया। देश भगत यूनिवर्सिटी के बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को विवि के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में देश भगत अस्पताल के बेड, स्ट्रेचर, टेबल आदि सड़क पर लाकर रख दिए गए। विद्यार्थियों का रोष देखकर जहां यूनिवर्सिटी प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए, वहीं को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने बीएससी नर्सिंग के दाखिले समय उन्हें कहा गया था कि मेडिकल डिग्री का मान्यता पूरे भारत में है। अब जम्मू-कश्मीर के विभागों में निजी यूनिवर्सिटी की डिग्री की मान्यता रद्द कर दी गई है। वह लाखों रुपये देकर यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। सुबह 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के उग्र रवैये के बाद हरकत में आए विवि प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी कर सफाई दी। विद्यार्थियों को कहा गया कि किसी तरह की अफवाहों में न आएं। नोट के अनुसार 14 मार्च 2022 को तथाकथित, जम्मू-कश्मीर पैरा मेडिकल काउंसिल ने एक परिपत्र जारी किया था। इसमें कहा गया है कि यह बिना किसी कारण के देश भगत यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा और डिग्री रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले, हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि जम्मू-कश्मीर पैरा मेडिकल काउंसिल एक गैर-संविधिक संस्था है। इसे किसी यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को बदनाम करने का कानूनी अधिकार नहीं है। यह अधिनियम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर पैरा मेडिकल काउंसिल ने अपने अप्रासंगिक परिपत्र के माध्यम से इस क्षेत्र में शिक्षा को रोकने के स्पष्ट इरादे से ऐसा किया है। इसके सर्कुलर के मुताबिक देश की एक भी यूनिवर्सिटी इस क्षेत्र में शिक्षा के योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed