{"_id":"a9f71507c8250afbdcbbfbd35bf1c087","slug":"private-thermal-plants-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का पहला निजी थर्मल प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का पहला निजी थर्मल प्लांट शुरू
अमर उजाला,बनावाला (मानसा)।
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को यहां उत्तर भारत के सबसे बड़े और निजी क्षेत्र के पहले थर्मल प्लांट का उद्घाटन किया।
प्लांट की 660 मेगावाट की पहली यूनिट शुरू करते हुए बादल ने घोषणा की कि यह ऐतिहासिक दिन है। राज्य के बिजली सरप्लस बनने की ओर यह पहला कदम है। 8 दिसंबर को 1400 मेगावाट की क्षमता वाले राजपुरा थर्मल प्लांट के उद्घाटन के बाद पंजाब बिजली सरप्लस राज्य हो जाएगा।
यह प्लांट वेदांता ग्रुप ने लगाया है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि 1980 मेगावाट की क्षमता वाला और निजी क्षेत्र में अब तक का यह सबसे बड़ा प्लांट है।
11000 करोड़ की लागत से बने इस थर्मल प्लांट में सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। थर्मल प्लांट करीब दो महीने के भीतर बिजली सप्लाई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
प्लांट की तीनों यूनिट बराबर क्षमता वाली हैं। बाकी दो यूनिटें तीन-तीन महीने के अंतराल पर चलाई जाएंगी। इस तरह राज्य को छह महीने के भीतर इस थर्मल से प्लांट से 1980 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी।
वेदांता ग्रुप और पावरकॉम के बीच हुए समझौते के अनुसार प्लांट अगले 25 साल तक 2.86 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली सप्लाई करेगा। कोयले की कीमत मार्केट के हिसाब से रहेगी। इससे प्रदेश के 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बटन दबाकर प्लांट को शुरू करने की औपचारिकता निभाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क्लियरेंस देने में देरी की है।
कोयले के मामले में केंद्र ने 100 फीसदी कोयले का वादा किया लेकिन अब 70 फीसदी तक सीमित हो गए। 30 फीसदी कोयला कंपनी विदेश से खरीदेगी।
उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री, सुखबीर बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अगले लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकने और अकाली-भाजपा का साथ देने का आह्वान किया।
बादल ने कहा कि यूपीए सरकार ने पंजाब केे साथ हमेशा भेदभाव किया है। यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उनको बाजू से पकड़कर काम करवाया जा सकता है। उन्होंने बठिंडा लोकसभा सीट से हरसिमरत कौर को पहले से भी ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की।
सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस बादल सरकार का मजाक कर रही थी कि थर्मल प्लांट की आधारशिलाएं ड्रामा हैं लेकिन अब ये थर्मल शुरू हो गए हैं।
पंजाब बिजली सरप्लस राज्य बनेगा। बिजली अन्य राज्यों को बेचकर यहां बिजली की दरें कम की जाएंगी। हरसिमरत कौर ने कहा कि इस क्षेत्र को अकाली-भाजपा सरकार ने बहुत कुछ दिया है।
लोगों को इसकी कद्र करनी चाहिए। इस मौके पर अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, मंत्री जनमेजा सिंह सेखों और सिकंदर सिंह मलूका के अलावा क्षेत्र के विधायक, एसजीपीसी सदस्य और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
बेरोजगार लाइनमैनों पर डंडे
बनावाला (मानसा)। तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के उद्घाटन केे मौके पर प्रदर्शन कर रहे राज्य के बेरोजगार लाइनमैनों की जमकर पिटाई हुई।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जब बोलने लगे तो बेरोजगार लाइनमैनों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वे चार हजार बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस ने उनकी धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस व अकाली कार्यकर्ताओं ने जमकर उनकी पिटाई भी की। पुलिस को पहले से ही उनके आने की संभावना थी।
इसलिए रणनीति के तहत पुलिस ने पंजाब सरकार जिंदाबाद के नारे वाले बैनर बना रखे थे। आगे महिला पुलिसकर्मियों ने बैनर कर दिए और पीछे से बेरोजगारों को घसीटकर बाहर धकेल दिया।
भाजपा नेता रहे गैरहाजिर
बनवाला (मानसा)। अकाली-भाजपा के पंजाब को बिजली सरप्लस बनाने की दिशा में थर्मल प्लांट के उद्घाटन समारोह से भाजपा के नेता गैरहाजिर रहे।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष कमल शर्मा और उद्योग मंत्री मदनमोहन मित्तल भी नदारद थे। स्टेज पर लगे बैनर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा विधायक दल के नेता चुन्नी लाल भगत की फोटो तो लगी थी लेकिन भगत खुद उपस्थित नहीं थे।