{"_id":"60256a158ebc3ee8f201ed38","slug":"pgi-dies-barnala-due-parking-slip-dispute-bernala-news-pkl403667694","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में पार्किंग की पर्ची के विवाद में घायल की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में पार्किंग की पर्ची के विवाद में घायल की पीजीआई में मौत
विज्ञापन
बरनाला। सिविल अस्पताल बरनाला में पार्किंग की पर्ची कटवाने के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति की वीरवार देर शाम को पीजीआई में मौत हो गई। पीड़ित नाहर सिंह निवासी हरीगढ़ ने बताया कि सात फरवरी को सिविल अस्पताल बरनाला में अपने पिता सोहन सिंह को इलाज के लिए दाखिल करवाने गया था। यहां पार्किंग में पर्ची कटवाने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि वापस आकर पर्ची कटवाते हैं। नाहर सिंह के अनुसार अस्पताल से वापस आकर उसने पर्ची कटवा ली और पिता के इलाज के लिए रुपये लेने अपने भाई जगतार सिंह के साथ कार में वापस गांव हरीगढ़ जाने लगे।
इसी बीच सिविल अस्पताल पार्किंग के ठेकेदार के कर्मचारी पर्ची को लेकर बहस करने लगे। उनका कहना था कि पहले पर्ची क्यों नहीं कटवाई, लेकिन दोनों वहां से चले गए। कहासुनी के बाद पार्किंग के कर्मचारियों में से एक एंबुलेंस लेकर उनकी गाड़ी के पीछे आ गया और गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के सामने उनकी कार के आगे लगा दी। एंबुलेंस चालक इंद्रजीत सिंह निवासी ठीकरीवाल ने हॉकी से उसके भाई जगतार सिंह पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह नीचे गिर गया। अन्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी किला मोहल्ला बरनाला ने अपनी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से जगतार सिंह को टक्कर मार दी।
जगतार सिंह उछलता हुआ ओवरब्रिज पर लगी लोहे की ग्रिल में जा टकराया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जगतार सिंह के चार बच्चे हैं, जिसमें 3 लड़कियां और एक लड़का है। परिवार में माता-पिता समेत पत्नी है। जगतार सिंह परिवार में अकेला ही कमाने वाला था, अब उसकी मौत के बाद परिवार के 7 सदस्यों का सहारा छिन गया है। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि मामले में दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।