फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Overwhelming audience support for our 'Ram' presentation in Ludhiana

Ludhiana News: लुधियाना में हमारे राम प्रस्तुति को दर्शकों का भरपूर समर्थन

Sat, 26 Sep 2026 07:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 26 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Overwhelming audience support for our 'Ram' presentation in Ludhiana
राम का जीवन सत्य, धर्म और मर्यादा की प्रेरणा - सिसोदिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित हमारे राम नाटक एवं संगीत प्रस्तुति को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। पीएयू स्थित डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रस्तुति के दूसरे दिन आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी दर्शकों के बीच मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक रजिंदरपाल कौर छीना, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली, पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल, दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और नगर निगम की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर भी उपस्थित थीं। सनातन सेवा कमेटी मालवा जोन के प्रमुख वरुण मेहता, जिला प्रशासन के अधिकारी और कई धार्मिक हस्तियां भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने पंजाब सरकार के इस उच्चस्तरीय सांस्कृतिक आयोजन को सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि हमारे राम भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों को समझने का सुंदर माध्यम है। रामायण ज्ञान, संस्कार और जीवन यात्रा का शाश्वत स्रोत है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य, करुणा और मानवीय मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। कठिन परिस्थितियों में सिद्धांतों पर कायम रहना और रिश्तों का सम्मान करना महत्वपूर्ण सीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं से अपील और कलाकारों की सराहना
सिसोदिया ने युवाओं से रामायण के गहरे संदेश को समझने और आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श आधुनिक दौर में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अभिनेता आशुतोष राणा, राहुल आर भुच्चर, तरुण खन्ना सहित पूरी कलाकार टीम की सराहना की। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली अदाकारी से रामायण के प्रसंगों और भगवान श्रीराम के चरित्र को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed