{"_id":"6ab7f907a2eb3b4b77050b2b","slug":"three-arrested-for-robbing-mobile-phones-from-passersby-at-gunpoint-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118131-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हथियारों के बल पर राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हथियारों के बल पर राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन दबोचे
Sat, 26 Sep 2026 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और 23 फोन किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और 23 मोबाइल मिले हैं। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, मनीष कुमार उर्फ सोनू और रोहित लूथरा उर्फ मोटा के तौर पर हुई। इन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
एडीसीपी वन समीर वर्मा के अनुसार इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह की टीम को आरोपियों की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। इन पर होशियारपुर और लुधियाना में हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट व चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।