{"_id":"ef1824360f13168b526f73b23085ff9c","slug":"people-protests-aganist-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी टैक्स के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी टैक्स के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। टैक्स विरोधी संघर्ष कमेटी ने प्रापर्टी टैक्स एवं कालोनियों को नियमित करने की आड़ में वसूले जा रहे करों के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया।
कमेटी के सदस्यों ने पहले चतर सिंह पार्क में रैली की, इसके बाद रोष मार्च निकालकर भारत नगर चौक पर सरकार का पुतला फूं का। इस दौरान सदस्यों ने जम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके इन टैक्सों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
गौरतलब है कि प्रापर्टी टैक्स एवं कालोनियां नियमित करने की फीस वसूली के सरकारी दबाव ने लोगाें के त्यौहारों का सारा मजा किरकिरा कर दिया है। महंगाई ने पहले ही सभी की नाक में दम कर रखा है, अब रही सही कसर टैक्सों ने पूरी कर दी है।
चतर सिंह पार्क में कमेटी के कनवीनर एवं पूर्व विधायक तरसेम जोधां, जतिंदर पाल सिंह इत्यादि ने सरकार की नीतियों को जम कर कोसा। जोधां ने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण उद्योग धंधे पंजाब से पलायन कर रहे हैं। सरकार लगातार गैर जरूरी खर्च कर रही है और आर्थिक तंगी का हवाला देकर लोगों को करों के बोझ से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि सरकार की इस नीति के खिलाफ हर स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। इस अवसर पर गुरबंत सिंह, गुरमेल सिंह, अमरनाथ कूमकलां, जगदेव सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।