फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Murderd by hitting on the head with a wooden baton

Ludhiana News: मोबाइल नहीं दिया वापिस तो सिर पर लक्कड़ का बाला मार उतारा मौत के घाट

Tue, 24 Oct 2023 05:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Murderd by hitting on the head with a wooden baton
आरोपी के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने किया मामला दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के राजीव गांधी कॉलोनी इलाके में मोबाइल न देने की मामूली बात को लेकर हुई बहसबाजी के बाद युवक ने बेहड़े में रहने वाले प्रवासी मजदूर पर लक्कड़ के बाले मार मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित संजय गांधी कॉलोनी निवासी भरत लाल चिल्ला रहा था। पड़ोसी ने देखा तो वह घायल पड़ा था। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ स्थित गांव हिनायु लाल सिंह के रहने वाले बनवारी लाल की शिकायत पर बिहार के जिला रोहतास स्थित गांव बरआन काला निवासी गुलाम हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक भरत लाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भरत लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला स्थित गांव हिनायुलाल सिंह का रहने वाला था। उसके पड़ोसी बनवारी लाल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी झग्गी में आराम कर रहा था। इसी दौरान भरत की झुग्गी से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। वह गया तो आरोपी उसके सिर पर बाले से वार कर रहा था। जब आरोपी से पूछा तो आरोपी ने बताया कि भरत के पास उसका मोबाइल फोन है। वह काफी समय से फोन मांग रहा है। लेकिन भरत फोन नहीं दे रहा। जिस कारण उनकी कहासुनी हुई थी तो मारपीट के दौरान उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर फोन किसका था जिस कारण दोनों में इतनी मारपीट हो गई और आरोपी ने भरत को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed