फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: murder in ludhiana, youth murdered in ludhiana

16 साल के लड़के को दोस्तों ने मार डाला फिर फोन कर पिता के मांगे 50 हजार, ऐसे खुला राज

Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: murder in ludhiana, youth murdered in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना में घर से बिना बताए गए जस्सियां इलाके में रहने वाले प्रीत वर्मा (16) को उसी के दोस्तों ने घर से बुलाया और ईंटें मार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने प्रीत का फोन लेकर बंद कर दिया। घर न आने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन


परिजनों ने थाना सलेम टाबरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। मंगलवार दोपहर को एक आरोपी ने बंद फोन को ऑन किया और प्रीत के पिता दशरथ को फोन कर पचास हजार रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। तब पता चला कि आरोपियों ने प्रीत की हत्या कर दी है और उसका शव निर्माणाधीन इमारत में फेंक दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रीत के दोस्त विजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि प्रीत वर्मा सोमवार को घर पर था। इसी दौरान उसे एक फोन आया और वह घर से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने धारा 346 के अधीन मामला दर्जकर लिया। मंगलवार दोपहर प्रीत के फोन से ही उसके पिता को कॉल आई कि वह अपने बेटे को सही सलामत चाहते हैं तो उसे पचास हजार रुपये दे दें।

पैसे मांगने वाले ने प्रीत के पिता को बुक्स मार्केट के पास बुलाया। पुलिस ने आरोपी का ट्रैप लगा दिया। जैसे ही प्रीत के पिता पैसे देने लगे तो उसे काबू कर लिया गया। बाद में पता चला कि आरोपी विजय प्रीत का दोस्त है।

पुलिस पूछताछ में विजय ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ही प्रीत की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में उसका एक साथी भी शामिल है। हत्या क्यों कि गई इसका कारण स्पष्ट नहीं किया। इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed