फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mischievous elements broke the statue of Mahatma Gandhi, took away the head part

शरारती तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, सिर वाला हिस्सा ले गए साथ

Sat, 16 Jul 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke the statue of Mahatma Gandhi, took away the head part
रामामंडी। शुक्रवार रात शरारती तत्वों की तरफ से स्थानीय नगर काउंसिल और मार्केट कमेटी दफ्तरों के बीच बने पब्लिक पार्क, जिसे गांधी पार्क के नाम से भी जाना जाता हैं, में लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़ करके सिर वाला अपने साथ ले गए। इस घटना को लेकर शहरवासियों में भारी रोष है। घटना का पता चलते ही सैकड़ों लोग पार्क में एकत्रित हो गए और लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना मुखी हरजोत सिंह मान पुलिस पार्टी सहित पार्क में पहुंचे और घटना की जांच की। इस दौरान लोगों ने थाना मुखी को बताया कि पार्क की संभाल के लिए कोई माली न होने और पार्क की लाइटें खराब होने के कारण यह घटना हुई है। जबकि माली रखने और लाइटों को ठीक करने के लिए लोगों की तरफ से कई बार नगर काउंसिल अधिकारियों को कहा गया हैं। इस मामले में संबंधी शहरी कांग्रेस प्रधान अशोक कुमार सिंगला ने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने के बाद जहां आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है वहीं शरारती तत्वों में पुलिस प्रशासन और सरकार का कोई डर नहीं रहा। इस कारण रोजाना शहर में चोरी और लूट की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से इस घटना के जिम्मेवार दोषियों की गिरफ्तारी करके सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना मुखी ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वे शांति बनाकर रखें और दोषियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की तरफ से दोषियों की शिनाख्त के लिए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed