{"_id":"b1ce53dca9929e24569b3d845b97a644","slug":"milk-rate-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी मालिकों ने भी दो रुपये महंगा किया दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी मालिकों ने भी दो रुपये महंगा किया दूध
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Wed, 11 Dec 2013 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेरका के नक्शे कदम पर चलते हुए डेयरी मालिकों ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर (एक हजार मिलीलीटर) की वृद्धि करने का ऐलान कर दिया है।
यह फैसला मंगलवार को स्थानीय रिसार्ट में लुधियाना डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इस निर्णय के बाद अब खुले बाजार में डेयरी से मिलने वाले दूध की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 42 रुपये पर पहुंच गई है।
बैठक में महासचिव डीएस ओबराय ने कहा कि इनपुट लागत लगातार महंगी हो रही है इसलिए दूध महंगा करना मजबूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पशुओं का चारा तीन से चार रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। जबकि तूड़ी का रेट 250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर डबल हो गया है।
हरा चारा सौ रुपये से उछलकर 250 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ओबराय ने कहा कि सरकार किसानाें को कृषि के लिए कई तरह की सब्सिडी दे रही है, लेकिन डेयरी मालिकों को किसी भी तरह की राहत या सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इससे डेयरी चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस अवसर पर प्रधान नरिंदर शर्मा, बलकार संधू, सतिंदर सिंह, गगन अरोड़ा, रविंदर रूबी, हरबंस सिंह, रोमी सहगल समेत कई डेयरी मालिक मौजूद रहे।