Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   125 firefighters deployed in Ludhiana to tackle fire incidents during Diwali

Ludhiana News: लुधियाना में दिवाली पर आग से निपटने के लिए 125 दमकल कर्मी तैनात

Sat, 07 Nov 2026 07:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 07 Nov 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
125 firefighters deployed in Ludhiana to tackle fire incidents during Diwali
इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए बनाए अस्थायी फायर स्टेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दिवाली की रात शहर को आग हादसों से सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम और दमकल विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। रोशनी के पर्व पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए शहर भर में 125 दमकल कर्मी तैनात रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी दमकल स्टेशन भी बनाए गए हैं।
मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर और निगम आयुक्त अंकुर महिंद्रू ने शहरवासियों से सुरक्षित और खुशहाल दिवाली मनाने की अपील की है। अधिकारियों ने दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर उन्हें अलर्ट मोड पर रखा है। कर्मियों को दमकल सुरक्षा सूट और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है। किसी भी आपात स्थिति पर काबू पाने के लिए कुल 30 गाड़ियों का बेड़ा मैदान में उतारा गया है। इस बेड़े में 56 मीटर ऊंची टर्नटेबल सीढ़ी, बचाव वैन और छोटे दमकल वाहन शामिल हैं। गाड़ियों में पानी भरने में कोई बाधा न आए, इसके लिए विभिन्न इलाकों में ट्यूबवेल पर जनरेटर सेट लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। आग लगने की सूचना मिलने पर कम से कम समय में मौके पर पहुंचने के लिए स्थायी स्टेशनों के अलावा अस्थायी दमकल स्टेशन भी बनाए गए हैं। समराला चौक, शेरपुर चौक, जालंधर बाईपास और वेरका मिल्क प्लांट के पास दमकल वाहनों की विशेष तैनाती रहेगी। यह तैनाती संकरे और व्यस्त इलाकों में तुरंत राहत पहुंचाने में मदद करेगी। इन अस्थायी केंद्रों से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

नागरिकों से सतर्कता की अपील
उपायुक्त हिमांशु जैन ने लोगों से केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पटाखे फोड़ने की अपील की है। मेयर और निगम आयुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया है कि दिवाली की रात छतों पर ज्वलनशील सामग्री न रखें। इसमें होजरी का सामान, कटे-फटे कपड़े और पुराना फर्नीचर शामिल है। ऐसा करने से आतिशबाजी के दौरान आग लगने का खतरा नहीं रहेगा। आपात स्थिति में नागरिक तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 0161-101 या नजदीकी दमकल स्टेशन पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed