फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mand under eye arrest upset, said - Will go on hunger strike with family

Ludhiana News: घर में नजरबंद मंड परेशान, कहा - परिवार सहित करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 14 Dec 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mand under eye arrest upset, said - Will go on hunger strike with family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने के बाद सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड को धमकियां मिलने के कारण चालीस दिन से प्रशासन ने घर में ही नजरबंद कर रखा है। इससे वे काफी परेशान हो चुके हैं। कांग्रेसी नेता ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें 102 बुखार है और उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। जब वह अधिकारियों को फोन करते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि वह अपने इलाज के लिए डॉक्टर घर बुला लें। इस पर मंड ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर दुख जाहिर किया है कि वह देशभक्त हैं उन्हें घर में दबाकर रखा है। उसे धमकियां देने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। मंड ने कहा कि अब यदि किसी तरह का कोई टेस्ट आदि करवाना है या अस्पताल जाना हो तो घर से बाहर निकलना ही पड़ेगा, लेकिन पुलिस अधिकारी उसे बाहर निकलने नहीं दे रहे। मंड ने कहा कि अगर उसे और उसके परिवार को घर के बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई तो वह पूरे परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए मंड ने कहा कि पिछले चालीस दिन से प्रशासन उन्हें घर में ही नजरबंद किए हुए है। उन्हें धमकियां देने वाले लगातार बाहर घूम रहे हैं। प्रशासन उन्हें पकड़ने के बजाय इनके पूरे परिवार को नजरबंद कर रखा है। इससे पहले मंड साफ कर चुके हैं कि उनका कारोबार खराब हो रहा है। इस कारण घर में आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। मंड ने कहा कि उसने कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को फोन करके जानकारी दी कि उन्हें बुखार है तो अधिकारी डॉक्टर घर बुलाने की बातें कर रहे हैं। मंड ने कहा कि जो लोग गुरुद्वारा साहिब में कुर्सियां मेज तोड़ रहे हैं उन पर कार्रवाई हो नहीं रही और मुझे नजरबंद कर दिया है। मंड ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से गुहार लगाई कि धमकियां देने वालों को पकड़ा जाए। मंड ने कहा कि यदि बाहर आने जाने पर उनकी पाबंदी नहीं हटाई जाती को वह परिवार सहित भूख हड़ताल भी कर सकते हैं। मंड ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह करते हैं कि पंजाब में इस तरह का बदलाव न लाया जाए कि एक व्यक्ति इतने दिनों तक धमकियों के डर से घर में कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed