फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man broke the barrier and Injured in police firing

नाका तोड़ भगाई गाड़ी, पुलिस कमिश्नर ने 10 किमी पीछा कर घेरा, दोनों तरफ से फायरिंग, आरोपी घायल

Sat, 16 May 2020 07:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 16 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
man broke the barrier and Injured in police firing
लुधियाना में पुलिस फायरिंग में घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन।

भारत नगर चौक में शनिवार सुबह एक युवक ने नाका तोड़कर गाड़ी भगा दी। इसी दौरान वहां से पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल निकल रहे थे तो युवक ने उनकी गाड़ी को साइड मार मार दी। इसके बाद कमिश्नर ने उसका पीछा किया। करीब 10 किलोमीटर पीछा करने के बाद लाडोवाल में वह घिर गया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी एसआई बलविंदर सिंह ने जवाबी फायरिंग की। गोली आरोपी की जांघ पर लगी। आरोपी की गाड़ी से पुलिस को 315 बोर का देसी कट्टा, दो कारतूस, एक खोल और दस ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में कार चालक सुखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शराब घोटाला: गृह मंत्री अनिल विज ने 31 मई तक एसआईटी को जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब पौने 12 बजे अपनी टीम के साथ चेकिंग पर थे। भारत नगर चौक के पास एक होंडा जैज कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोपी ने गाड़ी भगा ली। उनकी सिक्योरिटी जिप्सी ने कार को रोकने की कोशिश की। मगर आरोपी ने उन्हें टक्कर मार कर कार भगा ली।

इसके बाद उन्होंने कार का पीछा करना शुरू किया गया। वायरलेस के जरिए अलर्ट जारी किया गया। आरोपी नाके तोड़कर समराला चौक के पास पहुंचा और वहां पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

वह बैरीकेड तोड़कर कार लाडोवाल की तरफ भागा। पुलिस ने कार के पिछले शीशे पर लाठी मार कर शीशा तोड़ा लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। जैसे ही कोई पुलिस मुलाजिम या फिर पुलिस वालंटियर आगे आकर गाड़ी रोकने की कोशिश करता तो आरोपी उस पर स्प्रे डाल देता था।

समराला चौक पर नाका तोड़ने के बाद बस्ती जोधेवाल में भी आरोपी ने पुलिस के इशारे पर गाड़ी नहीं रोकी। लाडोवाल पुलिस को भी सूचना मिल गई थी इसलिए वहां ट्रक खड़े कर रोड ब्लाक करवा दी गई। आगे रास्ता न मिलने पर आरोपी ने यू टर्न लेने की कोशिश की लेकिन गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और टायर फट गया।

खुद को घिरता देख आरोपी गाड़ी से निकला और पुलिस पर गोली चला दी। किसी तरह खुद को बचा कर थाना प्रभारी एसआई बलविंदर सिंह ने जवाबी फायरिंग की। गोली आरोपी की जांघ पर लगी और इसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

आरोपी ने पांच बड़े नाके तोड़े, जिसमें समराला चौक का नाका सबसे मजबूत था। पुलिस कमिश्नर के अलावा एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह, एसीपी पूर्वी दविंदर चौधरी समेत ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी उसका पीछा कर रहे थे।

गाड़ी पर लगा था जाली कर्फ्यू पास
पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो 315 बोर का देसी कट्टा, दो कारतूस, एक खोल और दस ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की गाड़ी पर जो कर्फ्यू पास लगा हुआ था वह भी जाली निकला। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी गाड़ी में एक साथी भी मौजूद था।

वह कौन है और कहां से बैठा था, इसके बारे में जांच की जा रही है। आरोपी के पिछले रिकॉर्ड को भी पुलिस चेक कर रही है। बताया जा रहा है कि कार किसी पेट्रोल पंप मालिक की है। आरोपी उसी के पास काम करता है और नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था।

पुलिस आरोपी सुखविंदर सिंह को लेकर ईएसआई अस्पताल पहुंची जहां से उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी की हालत गंभीर है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाली जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी देसी कट्टा कहां से लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed