फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana West assembly constituency By election six-time Congress candidate wins

Ludhiana by-election: लुधियाना पश्चिम सीट पर रहा कांग्रेस का दबदबा, 40 वर्षों में छह बार जीते कांग्रेसी

Sun, 25 May 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 May 2025 04:56 PM IST
सार

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के लिए 19 जून को मतदान होगा। इस हलके की बात करें तो अभी तक नौ बार हुए चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा है। क्योंकि छह बार कांग्रेस के उम्मीदवारों ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
Ludhiana West assembly constituency By election six-time Congress candidate wins
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम सीट के लिए उपचुनाव में चुनावी बिगुल बज गया है। उपचुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने के मौत के बाद यह सीट खाली हुई सीट थी। आप, कांग्रेस और शिअद ने अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में अब आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ते पारे के साथ तेज होंगी। इस विधानसभा सीट पर अब तक छह बार चुनाव जीत कर कांग्रेस का दबदबा रहा है, जबकि दो बार अकाली भाजपा के उम्मीदवार यहां से विधायक बने। इसके अलावा एक बार जेएनपी के उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लुधियाना पश्चिमी विधानसभा हलके का गठन वर्ष 1977 में हुआ था। अब तक इस सीट के लिए नौ बार चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर वर्ष 1977 में जेएनपी पार्टी के नेता ए विश्वनाथन जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद कांग्रेस के जोगिंदर पाल पांडे ने वर्ष 1980 में जीत दर्ज की। वर्ष 1985, 1992, 2002 में कांग्रेस के हरनाम दास जौहर ने यह सीट पार्टी की झोली में डाली। वर्ष 1997 में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2007 में शिअद-भाजपा के हरीश राय ढांडा लुधियाना पश्चिमी से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2012 एवं वर्ष 2017 में कांग्रेस के भारत भूषण आशु ने लगातार दो बार इस सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले गुरप्रीत गोगी यह सीट जीतकर विधायक बने। गोगी की इसी साल जनवरी में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस कारण अब इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed