{"_id":"18909999ea5c33b26568076b19e729d7","slug":"ludhiana-satellite-phone-signal-catch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में मिले सेटेलाइट फोन के सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में मिले सेटेलाइट फोन के सिग्नल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 04 Aug 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
दीनानगर आतंकी हमले के बाद लुधियाना के आसपास के इलाके मेें सेटेलाइट फोन के सिग्नल मिलने से पुलिस की नींद उड़ गई है। इसी तरह का सिग्नल कुछ दिन पहले नवांशहर और फिर बंगा में मिला था।
खुफिया विभाग को लुधियाना के आसपास सिग्नल मिलने के बाद इसकी सूचना लुधियाना पुलिस को दी गई। इसके बाद से ही शहर में नाकाबंदी बढ़ा दी गई और लुधियाना की सीमाओं को सील कर दिया गया।
विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ भी पुलिस के उच्चाधिकारी बैठक करके उनको सचेत कर रहे हैं। हालांकि डीसीसी नवीन सिंगला का कहना है कि आतंकी हमले के बाद से ही शहर में हाई अलर्ट है और उसी के तहत नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन
वहीं करीब बीस साल बाद लुधियाना के थानों में भी बंकर बनाए जा रहे हैं। दीनानगर में हुए आतंकी हमले के बाद शहर के तमाम थानों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। थानों के बाहर बंकर में पुलिस मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया है।
खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि पहले नवांशहर पुलिस ने भी सेटेलाइट फोन की फ्रिक्वेंसी पकड़ी गई थी। इसके बाद बंगा और फिर लुधियाना के फिल्लौर वाले इलाके में सतलुज के आसपास यह सिग्नल पाया गया। खुफिया विभाग ने सारी जानकारी लुधियाना पुलिस को दी।