फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   liquor shop, protest against liquor shop in ludhiana, protest in ludhiana

गुरुद्वारा साहिब के पास खुला ठेका, प्रदर्शन

Thu, 21 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 21 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
liquor shop, protest against liquor shop in ludhiana, protest in ludhiana
प्रदर्शन - फोटो : demo
धांधरा रोड स्थित सिटी एन्क्लेव के पास गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के पास शराब के नए खुले ठेके के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई समाज सेवक भगविंदर पाल सिंह गोल्डी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान के पास शराब का ठेका खोलना गलत है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की है कि शराब के ठेके को तुरंत प्रभाव से उठवाया जाए और उसे बदल कर किसी अन्य जगह शिफ्ट किया जाए। भगविंदर पाल सिंह गोल्डी ने कहा कि अगर सरकार ने ठेके को बंद न किया तो इलाके के लोगों को मजबूरन मरण व्रत पर बैठना पड़ेगा। 
विज्ञापन


गोल्डी ने कहा कि कालोनी के बाहर स्थित शराब के ठेके के आस-पास रोजाना लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर शराब पीते है। इस वजह से वहां से निकलने वाले बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। शराब पीने के बाद लोग आपस में झगड़ा करते हैं, जिस वजह से इलाके के लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन सुनने के लिए आने वाली संगत को भी परेशानी होती है। इलाके के लोगों ने इसकी शिकायत कुछ दिन पहले संबंधित विभाग और पुलिस को की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके के लोग धरने पर बैठ गए। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार हरभजन सिंह, जसबीर सिंह, रंजीत सिंह, भजन सिंह और अमरीक सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed