{"_id":"4067e42480b33a20e4d6edbf8fd30f22","slug":"jumped-into-the-water-with-two-granddaughters-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पोतियों के साथ पानी में कूदी, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पोतियों के साथ पानी में कूदी, तीनों की मौत
अमर उजाला, मानसा
Updated Sun, 27 Oct 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
मानसा में गांव झंडा कला में एक वृद्ध महिला ने अपनी दो पोतियों के साथ वाटर वर्क्स की डिग्गी में कूद आत्महत्या कर ली। थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने शवों को निकालने के बाद 174 के तहत कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार गांव झंडा कलां निवासी इछरा देवी (65) के बेटे मनजीत सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। मनजीत की मौत के बाद उसका गरीब परिवार बेसहारा हो गया था।
इस बीच उसकी पत्नी दोनों बेटियों को दादी के पास छोड़ कर कहीं चली गई थी। गरीबी के चलते इछरा अपनी बेटी के घर रहती थी। बेटे की मौत के गम और आर्थिक तंगी के चलते इछरा काफी परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
वह 23 अक्तूबर को अपनी दोनों पोतियों ज्योति (3) व प्रियंका (डेढ़ साल) को लेकर अचानक कहीं चली गई। 26 अक्तूबर की सुबह तीनों शवों को पानी की डिग्गी में तैरता देखा गया। थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने मृतका की बेटी राजविंदर कौर के बयान पर कार्रवाई की।