फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jai Inder Kaur intervenes in the Sanori Adda case; SC commission asks DC for a report within 15 days

Ludhiana News: जयइंद्र कौर का सनौरी अड्डा मामले में दखल, एससी आयोग ने डीसी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Jai Inder Kaur intervenes in the Sanori Adda case; SC commission asks DC for a report within 15 days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने पटियाला के सनौरी अड्डा में प्रशासन की ओर से निवासियों के घरों को गिराए जाने की कार्रवाई को खुलेआम अन्याय करार देते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) को एक पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। इसके परिणामस्वरूप एनसीएससी इंडिया ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) को पत्र जारी कर इस मामले पर 15 दिनों में विस्तृत जानकारी मांगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए जय इंद्र कौर ने आरोप लगाया कि पटियाला के मौजूदा विधायक अजीतपाल सिंह कोहली प्रशासन के साथ मिलकर यह मनमानी कर रहे हैं ताकि वह इस जगह पर अपना बड़ा शोरूम तैयार कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा अपने पटियाला निवासियों के हक में खड़ी रही हूं। यह मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एनसीएससी को लिखे पत्र में पूरी जानकारी दी गई थी कि यह अनुसूचित जातियों के साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि पुलिस प्रशासन भी कथित तौर पर विधायक का साथ दे रहा है।
विज्ञापन

जय इंद्र कौर ने जानकारी दी कि एनसीएससी के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अगर पटियाला प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरतता है या समय पर रिपोर्ट पेश नहीं करता तो उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पूरा भरोसा है कि आयोग इसका समाधान जरूर निकालेगा और लोगों को इंसाफ मिलेगा। जय इंद्र कौर ने बताया कि इस मनमानी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed