फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Initiative Nehru Siddhant Center Trust open schools poor students

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट की पहल, गरीब छात्रों के लिए खोलेगा स्कूल

Mon, 11 Jan 2021 04:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Initiative Nehru Siddhant Center Trust open schools poor students
लुधियाना। नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने नव वर्ष में नई पहल की है। नेहरू सिद्धांत केंद्र के प्रधान राकेश भारती मित्तल ने सोमवार को लुधियाना के शहरी एरिया में गरीब छात्रों के लिए के-12 स्कूल खोलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में गरीब बच्चों के लिए सब कुछ मुफ्त होगा, यानी ट्यूशन फीस से लेकर किताबें और स्कूल वर्दी तक मुफ्त मिलेगी। स्कूल खोलने का उद्देश्य निम्न वर्ग के छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जा सके। इस योजना के लिए फिलहाल ट्रस्ट की तरफ से दो संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। पहला किसी एनजीओ या व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप, जिसमें संस्था या व्यक्ति स्कूल के लिए शहर में जमीन की व्यवस्था करे। दूसरा, अगर संभव नहीं होता है तो ट्रस्ट अपने स्तर पर स्कूल को खोलने का काम करेगा।
विज्ञापन

राकेश भारती मित्तल ने बताया कि नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट की स्थापना 1983 में स्वर्गीय सतपाल मित्तल ने की थी। उस समय से शिक्षा के क्षेत्र में यह ट्रस्ट लगातार काम कर रहा है। हर साल लगभग 65 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। आज के दौर में शिक्षा व्यक्ति और देश के उत्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। भारतीय फाउंडेशन पहले ही सत्या भारती स्कूल योजना के तहत ग्रामीण एरिया में लगभग 180 स्कूल चला रहा है। इस समय शहरी एरिया में ऐसे स्कूलों की बहुत जरूरत है। जहां छात्रों को निशुल्क सुविधाएं मिल सके। इसके तहत ट्रस्ट की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि लुधियाना में इस तरह का स्कूल खोला जाए, जहां गरीब छात्रों को सभी सुविधाएं मुफ्त मिले, ताकी उनके भविष्य को सुधारा जा सके। इस योजना में पहले प्राइमरी, मिडल और हाई क्लास को शामिल किया जाए। उन्हें उम्मीद है कि पहले इस स्कूल में एक हजार बच्चों को सीधे जोड़ा जाएगा, इसके बात इनकी संख्या तीन हजार से ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed