{"_id":"6a927ded8a747cc331024761","slug":"police-action-in-sudhar-raid-conducted-on-drug-smuggler-s-house-before-sunrise-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार में पुलिस का एक्शन: सूरज निकलने से पहले नशा तस्कर के घर बोला धावा, 268 किलो चूरा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधार में पुलिस का एक्शन: सूरज निकलने से पहले नशा तस्कर के घर बोला धावा, 268 किलो चूरा पोस्त बरामद
Sat, 29 Aug 2026 12:07 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:07 PM IST
सार
जसविंदर सिंह जस्सा की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसकी बेटी की शादी हो चुकी है और मां बाप या अन्य बुजुर्ग भी नहीं है । घर में कोई मौजूद न होने के चलते पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। पुलिस अब फरार जस्सा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
police
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुधार पुलिस ने शनिवार तड़के सूरज निकलने से पहले मोही गांव में बड़ी कार्रवाई की। थाना सुधार के प्रभारी कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नशा तस्करी में संलिप्त जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा के घर को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से गांव में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई की भनक लगने के कारण जसविंदर सिंह जस्सा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हालांकि, तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से 2 क्विंटल 68 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुई। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बरामदगी की सूचना तत्काल एसएसपी जिला लुधियाना ग्रामीण डॉ अंकुर गुप्ता और एसपी (डी) राजन शर्मा को दी। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बरामद नशीले पदार्थ का वजन कराया गया, जिसमें इसकी मात्रा 268 किलो पाई गई।
विज्ञापन
घर में नहीं था जस्सा, पुलिस ने किया सील
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह जस्सा की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसकी बेटी की शादी हो चुकी है और मां बाप या अन्य बुजुर्ग भी नहीं है । घर में कोई मौजूद न होने के चलते पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। पुलिस अब फरार जस्सा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह जस्सा पहले से ही पुलिस को वांछित है। उसके खिलाफ शनिवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और मामला थाना सुधार में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
अधिकारियों ने थपथपाई थाना प्रभारी की पीठ
बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता और एसपी (डी) राजन शर्मा ने थाना सुधार प्रभारी कुलविंदर सिंह और उनकी टीम की कार्रवाई की सराहना की। दोनों अधिकारियों ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि या तो नशे का धंधा छोड़ दें, नहीं तो उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने नशा बरामदगी के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और इस काले कारोबार की जड़ें पूरी तरह खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में भी सख्त अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई में 268 किलो चूरा पोस्त की बरामदगी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस की प्राथमिकता फरार आरोपी जसविंदर सिंह जस्सा को गिरफ्तार करना है।