फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Information given on balanced use of organic fertilizers

Ludhiana News: जैविक खादों के संतुलित प्रयोग की दी जानकारी

Sun, 13 Sep 2026 05:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 13 Sep 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Information given on balanced use of organic fertilizers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बसी पठाना/फतेहगढ़ साहिब। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने 13 सितंबर को गांव लोहारा माजरा में एक कार्यक्रम किया। इसमें किसानों को नैनो, जैविक और पानी में घुलनशील खादों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी गई।


इफको के जिला मैनेजर हिमांशु जैन ने किसानों को पारंपरिक खादों के साथ नैनो और जैविक खादों के उचित प्रयोग को प्रेरित किया। उन्होंने इफको के विभिन्न उत्पादों जैसे सागरिका की जानकारी दी। जैन ने मिट्टी बचाओ मुहिम के तहत मिट्टी की जांच के आधार पर ही खादों के प्रयोग की सलाह दी। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, खादों का अनावश्यक प्रयोग भी कम होता है। प्रबंध निदेशक ई. रामेंदर कुमार ने सागरिका के कृषि महत्व और संकट हरण बीमा योजना पर बात की। सहकारी सभा लोहारा माजरा के अध्यक्ष जस्मेल सिंह समेत कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed