फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bharat Vikas Parishad distributed cloth bags

Ludhiana News: भारत विकास परिषद ने बांटे कपड़े के थैले

Sun, 13 Sep 2026 05:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 13 Sep 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad distributed cloth bags
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिंदगढ़ ने संस्कृति सप्ताह के तहत तीसरा प्रोजेक्ट आयोजित किया। इस दौरान स्वर्ग धाम, सुआ रोड सब्जी मंडी में कपड़े के 60 थैले वितरित किए गए। यह अभियान प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से चलाया गया।
परिषद सदस्यों ने लोगों को प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग बंद कर कपड़े के थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान भी किया गया। परिषद के पीआरओ एवं प्रेस सचिव संजय गर्ग ने कहा कि प्लास्टिक जीवन और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। यह लंबे समय तक नष्ट नहीं होता जिससे प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नदियों और समुद्रों में जमा प्लास्टिक जलीय जीवों के लिए घातक है। प्लास्टिक जलाने से निकलने वाली विषैली गैसें मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन

संजय गर्ग ने सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। शाखा अध्यक्ष सुरेश पुरी ने अभियान में सहयोग करने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे जागरूकता अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed