फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Girl living in Model Town area of Ludhiana committed suicide

Ludhiana: कोचिंग सेंटर में फंदे पर झूली नाबालिग, मिरगी के दौरे पड़ने के कारण रहता था सिरदर्द, उसी से थी परेशान

Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
सार

अमनदीप कौर को मिरगी के दौरे पड़ते थे जिस कारण उसका अक्सर सिरदर्द होता रहता था। परिवार वाले उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। पिछले दस दिन से वह ज्यादा ही परेशान थी।

विज्ञापन
Girl living in Model Town area of Ludhiana committed suicide
suicide - फोटो : istock

विस्तार

लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में रहने वाली किशोरी ने गुरुवार सुबह कोचिंग सेंटर के ऊपर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अमनदीप कौर (19) को मिरगी के दौरे पड़ते थे जिस कारण उसका सिरदर्द रहता था। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। परिवार वालों को वह परेशानी की हालत बताती थी। 
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब वह कमरे में नहीं मिली। परिवार वाले उसे दूसरे कमरे में से बुलाने गए तो अंदर शव लटक रहा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Flood: रावी नदी का जलस्तर बढ़ा, करतारपुर साहिब की यात्रा रोकी, सुल्तानपुर लोधी में अस्थायी बांध टूटा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि अमनदीप कौर को मिरगी के दौरे पड़ते थे जिस कारण उसका अक्सर सिरदर्द होता रहता था। परिवार वाले उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। पिछले दस दिन से वह ज्यादा ही परेशान थी। अमनदीप कौर अपनी मां जगदीप कौर के साथ कोचिंग सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहती थी। बुधवार देर रात को वह कमरे में चली गई और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

उसकी मां सुबह उठी तो वह कमरे में नहीं थी। जब उसे बुलाने के लिए दूसरा कमरा देखा तो अंदर शव लटक रहा था। बताया जा रहा है कि वहां एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। पुलिस उसकी भी जांच करने में जुटी है। अमनदीप कौर की मां जगदीप कौर कोचिंग सेंटर के नीचे चाय बेचने का काम करती है। उनके चार बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिवार से दस्तावेज भी मांगे गए है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed