{"_id":"604b47428ebc3ec39e72a5e0","slug":"engineer-commits-suicide-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl406831395","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के मिनी सचिवालय में स्थापित सर्वर रूम में तैनात इंजीनियर ने वीरवार रात करीब 12 बजे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी, तहसील सुंदरनगर, गांव दार निवासी राकेश ठाकुर के तौर पर हुई है। थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सर्वर रूम इंचार्ज इंजीनियर रिशी ने बताया कि इस सर्वर का संचालन पवन पोप कंपनी करती है। कंफनी सभी सरकारी दफ्तरों में इंटरनेट सुविधा देती है। उसके साथ सहायक के तौर पर राकेश ठाकुर और धीरज कुमार भी काम करते हैं। वीरवार को वह नूरमहल में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वहां तीनों ने खूब मस्ती की और शाम को लौट आए थे। रात के समय तीनों ने खाना खाया और राकेश ठाकुर सर्वर रूम के अंदर चला गया। वह दोनों बाहर बैठकर टीवी देखने लगे।
रात लगभग 12 बजे राकेश ठाकुर ने धीरज कुमार के मोबाइल पर फोन किया। उसने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। वह दोनों तुरंत सर्वर रूम की तरफ भागे, अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ने में लगभग 15 से 20 मिनट लगे। वह अंदर पहुंचे तो देखा राकेश ठाकुर तार के फंदे से लटक रहा था। वह उसे फंदे से उतार कर डीएमसी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी कोचर मार्केट प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई कमलेश कुमार के ब्यान पर 174 की कार्रवाई की है। राकेश ठाकुर की तीन साल पहले शादी हुई थी, इस समय उसकी पत्नी गर्भवती है। अभी तक जांच में सामने आया है कि उसका परिवार के साथ कोई विवाद हुआ था, इसी तैश में आकर उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।