{"_id":"6194e5fa0ebc785628706dec","slug":"election-commission-has-not-given-assent-to-transfer-ludhiana-dc-varinder-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के डीसी बने रहेंगे वरिंदर शर्मा: पंजाब सरकार के तबादले के फैसले से चुनाव आयोग सहमत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के डीसी बने रहेंगे वरिंदर शर्मा: पंजाब सरकार के तबादले के फैसले से चुनाव आयोग सहमत नहीं
Wed, 17 Nov 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 04:52 PM IST
सार
लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन नीलामी पर विवाद उठने के बाद डीसी वरिंदर शर्मा ने साफ कर दिया था कि उन्होंने जमीन नीलामी के लिए बैठक में कोई साइन नहीं किए थे। इसके बाद वह एक मंत्री के निशाने पर आ गए थे।
विज्ञापन
डीसी वरिंदर शर्मा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना के डीसी वरिंदर शर्मा का तबादला करने के फैसले पर चुनाव आयोग ने अपनी सहमति नहीं दी है। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में संशोधन का काम चल रहा है। डीसी वरिंदर शर्मा लुधियाना के चुनाव अफसर भी हैं। इसलिए उनका तबादला करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत मांगी गई थी लेकिन आयोग ने मना कर दिया।
विज्ञापन
लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन नीलामी पर विवाद उठने के बाद डीसी वरिंदर शर्मा ने साफ कर दिया था कि उन्होंने जमीन नीलामी के लिए बैठक में कोई साइन नहीं किए थे। इसके बाद वह एक मंत्री के निशाने पर आ गए थे। उनका तबादला करने के लिए मंत्री सरकार पर दबाव बनाए हुए थे। इसलिए सरकार ने तबादले से पहले चुनाव आयोग से इजाजत देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
इस बात की भनक लगते ही आम आदमी पार्टी ने अपना मोर्चा खोल दिया था। आप नेताओं का साफ कहना था कि ईमानदार अफसर को जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। इस बाबत उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था कि उनका तबादला करने की इजाजत न दी जाए। आप नेता प्रदेश चुनाव आयोग अधिकारी के मिलकर अपनी बात रखने के लिए भी गए थे।
विज्ञापन