फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Deep Sidhu's brother Advocate Mandeep Singh Sidhu taken into custody by police

Ludhiana News: दीप सिद्धू के भाई एडवोकेट मंदीप सिंह सिद्धू को पुलिस ने लिया हिरासत में

Sat, 16 Mar 2024 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 16 Mar 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Deep Sidhu's brother Advocate Mandeep Singh Sidhu taken into custody by police
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के हक में अमृतसर में करना था संबोधन
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ की जेल में अमृतपाल से भी मुलाकात कर चुके हैं एडवोकेट मंदीप सिद्धू
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए महरूम पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू के भाई एडवोकेट मंदीप सिंह सिद्धू को शनिवार कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंदीप सिद्धू को उस समय हिरासत में लिया जब वह कचहरी परिसर में अपने कैबिन में बैठे थे, वहां से सीनियर पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में एक टीम पहुंची और उन्हें वहां से हिरासत में लेकर चली गई।
पुलिस ने किसी को यह नहीं बताया कि एडवोकेट मंदीप सिद्धू को किसलिए हिरासत में लिया है। सूत्र बताते हैं कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को पंजाब में ट्रांसफर करने के हक में अमृतसर में एक सभा होनी थी। एडवोकेट मंदीप सिद्धू ने अमृतसर में सभा को संबोधित करना था। इसके बाद पुलिस को आशंका थी कि माहौल खराब हो सकता है तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मंदीप सिद्धू को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है।
विज्ञापन

एनएसए लगाने के बाद कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह, भगवंत सिंह बाजे के, पप्पलप्रीत सिंह और पंजाबी कलाकार दलजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। कुछ समय पहले अमृतपाल सिंह और भगवंत सिंह बाजे के द्वारा एक ऑडियो और एक वीडियो जेल से ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था और डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन पर अत्याचार करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद मांग उठाई थी कि उन्हें पंजाब की अमृतसर जेल में शिफ्ट किया जाए। इसके बाद अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने भी यह आवाज उठानी शुरू कर दी थी कि उन्हें अमृतसर की जेल में शिफ्ट किया जाए। बताया जा रहा है कि दीप सिद्धू का भाई एडवोकेट मंदीप सिद्धू डिब्रूगढ़ जेल में भी अमृतपाल सिंह और अन्य साथियों से मुलाकात कर चुका है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के हक में अमृतसर में रविवार को एक सभा बुलाई गई है, जिसमें मंदीप सिद्धू ने संबोधित करना था और पुलिस ने उसे शनिवार को चैंबर से हिरासत में लिया है। पहले मंदीप सिद्धू को थाना सदर और बाद में चौकी आत्मपार्क में रखे जाने की सूचना थी। हालांकि मंदीप सिद्धू को हिरासत में लिए जाने का कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed