फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth killed over iPhone dispute in Jagraon of Punjab

खूनी खेल में बदली जन्मदिन पार्टी: आईफोन को लेकर दोस्तों ने की युवक की हत्या, दो अन्य घायल, जगरांव का मामला

Sun, 14 Nov 2021 06:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 06:05 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना जिले में आईफोन के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी पर अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Youth killed over iPhone dispute in Jagraon of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के जगरांव इलाके के गांव हांस कला स्थित चिकन कॉर्नर पर चल रही जन्मदिन पार्टी के दौरान दोस्तों में आईफोन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। जिसका उपचार जगरांव के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है। 

विज्ञापन


थाना सदर जगरांव प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को रणदीप सिंह (21) के दोस्त हरप्रीत सिंह निवासी हांस कला का जन्मदिन था। उसके दोस्त रणदीप सिंह निवासी गांव पुडैन, मनदीप सिंह निवासी दशमेश नगर जगरांव, हरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव चंगणा और रवींद्रजीत सिंह निवासी पुडैन सभी हांस कला में एकत्र हुए थे। पहले सभी दोस्तों ने मिलकर घर में केक काटा। इसके बाद सभी दोस्त एक साथ गांव के पेट्रोल पंप के पास बने चिकन कॉर्नर पर पार्टी करने चले गए। यहां बैठकर सभी ने शराब पी।
विज्ञापन


मनदीप सिंह ने अपना आईफोन हरप्रीत सिंह चंगणा को देने के बारे में सभी दोस्तों को बताया। इसी दौरान रणदीप सिंह ने कहा कि तुमने तो अपना फोन हरप्रीत सिंह निवासी गांव हांस कला को उसके जन्मदिवस पर देना था। तुमने अपना फोन इसे क्यों दिया। इस बात को लेकर इनकी आपस में बहस हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि मनदीप सिंह एवं हरप्रीत सिंह चंगणा ने रणदीप सिंह पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जब रणदीप सिंह के भाई रवींद्रजीत सिंह और लखवीर सिंह ने रणदीप सिंह को बचाने की कोशिश की तो उन्होंने इन दोनों पर भी चाकू से हमला करके घायल कर दिया। 


गंभीर रूप से जख्मी रणदीप सिंह को उसका भाई रवींद्रजीत सिंह एवं उसके दोस्त जगरांव के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया जिसके बाद वह रणदीप सिंह को सिविल अस्पताल जगरांव ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रणदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस झगड़े में घायल हरप्रीत सिंह निवासी गांव हंसकला का इलाज सिविल अस्पताल जगरांव में चल रहा है। जबकि दूसरे घायल युवक लखबीर सिंह सिविल अस्पताल रायकोट में उपचाराधीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक रणदीप सिंह के भाई रवींद्रजीत के बयान के आधार पर मनदीप सिंह निवासी दशमेश नगर जगरांव और हरप्रीत सिंह निवासी गांव चंगणा के खिलाफ थाना सदर जगरांव में हत्या का मामला दर्जकर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed