{"_id":"048af46f104d20f8b79788cba606bcc6","slug":"woman-died-parents-says-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, परिजन बोले हत्या हुई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, परिजन बोले हत्या हुई
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुगरी इलाके में रहने वाली सविंदर कौर (28) शनिवार रात संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए सविंदर की हत्या की गई है और बाद में आत्महत्या करार देने के लिए शव को लटका दिया। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जांच के बाद मृतका के भाई अजय पाल शर्मा के बयान पर सविंदर की सास प्रवीण शर्मा, ससुर नरेंद्रपाल शर्मा, पति दीपक कुमार, ननद निशा और रीतिका के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दीपक और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
मृतक सविंदर कौर के भाई अजय शर्मा ने कहा कि सविंदर की शादी करीब ढाई साल पहले न्यू शिमलापुरी के रहने वाले दीपक शर्मा के साथ हुई थी। सविंदर कौर वकालत कर चुकी थी, जबकि दीपक अभी वकालत की पढ़ाई कर रहा था। उनका एक साल का बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने सविंदर को दहेज की मांग को लेकर परेशान शुरू कर दिया था। वह सविंदर के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
अजय के मुताबिक करीब बीस दिन पहले भी ससुराल वालों ने उसकी बहन से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। आठ फरवरी को उनके बेटे का जन्मदिन समारोह होने के कारण सविंदर का पति और सास-ससुर पंचायती राजीनामा कर उसकी बहन को घर ले गए थे। अजय ने आरोप लगाया कि उन्होंने समारोह के दिन भी सविंदर के ससुराल वालों को चार लाख रुपये का सामान दिया था।
इसके बाद फिर अगले दिन उसकी बहन ने फोन कर बताया कि उसके ससुराल वाले फिर दहेज के लिए मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद शनिवार रात करीब 9.30 बजे उसकी सास प्रवीण का फोन आया कि सविंदर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलने के बाद वह सविंदर के ससुराल पहुंचे तो उनकी बहन का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अजय का कहना है कि उसकी बहन के शरीर पर चोटों के निशान थे। इससे साफ है कि उसकी बहन से मारपीट कर उसे लटकाया गया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने विसरा जांच के लिए पटियाला लैब भेजा है।
थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने कहा कि आरोपी ससुराल वालों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सास और पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।