{"_id":"57f7b43e4f1c1b526a26f597","slug":"suicide-student-committ-suicide-ludhiana-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से छात्र ने खुद को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से छात्र ने खुद को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 07 Oct 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुर रोड स्थित भोला कालोनी इलाके में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रविंदर कुमार (19) ने शुक्रवार सुबह अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज को पहले घर वालों ने पटाखे की आवाज समझा, मगर कुछ देर बाद मृतक रविंदर की बहन कमरे में गई तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने कहा कि रविंदर कुमार कटाणी कलां स्थित कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहा था। उसके पिता रामजीत लिफाफे की फैक्टरी चलाते हैं। उसके पिता रामजीत उसे जगाने के लिए पहली मंजिल पर बने उसके कमरे में गए।
उन्होंने रविंदर को जगाने के बाद नीचे भेज दिया और खुद शेव करने लगे। रविंदर अपने कमरे से नीचे पिता के कमरे में आकर बेड पर लेट गया। इसी दौरान उसका भाई और भाभी अपना काम कर रहे थे। मां बाहर बरामदे में बैठी थी और बहन बच्चे के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान रविंदर ने अपने पिता के कमरे में पड़ी उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर उठाई और खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पहले तो आवाज सुन कर सभी लोगों ने सोचा कि गली में किसी ने पटाखा चलाया होगा। जब रविंदर की बहन कमरे में गई तो अंदर खून से लथपथ रविंदर का शव पड़ा था। इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई की है।