{"_id":"56f2c9db4f1c1bc458f14d26","slug":"police-hawalat-crime-sherpur-chowki-alligation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों को हवालात में बंद कर महिला पर बनाया समझौते का दबाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों को हवालात में बंद कर महिला पर बनाया समझौते का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पर समझौता करने का दबाव बनाने के लिए शेरपुर चौकी के एक कांस्टेबल ने उसके तीन भाइयों को हवालात में बंद कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने खुद ही एक खाली कागज पर समझौता लिखा।
उनके दस्तखत कराने के बाद अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें एक घंटे बाद छोड़ा। कुलदीप नगर की रहने वाली मिनी नाम की महिला ने इसकी शिकायत एडीसीपी हेडक्वार्टर ध्रुव दहिया के पास दी है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलदीप नगर की रहने वाली मिनी ने बताया कि उसका अपने पति के साथ घरेलू क्लेश के चलते विवाद चल रहा था।
मामला शेरपुर चौकी तक चला गया। मामले की जांच कर रहे कांस्टेबल जोगिंदरपाल ने उन्हें चौकी बुलाया था। वह अपने मौसा, मौसी और तीन भाई अरुण कुमार, मुनीष कुमार और सनी को साथ लेकर चौकी चली गई। पहले तो हवलदार ने उनपर समझौते का दबाव बनाया जब उन्होंने समझौता करने से मना कर दिया तो हवलदार ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके तीनों भाइयों को हवालात में बंद कर दिया। करीब 45 मिनट तीनाें को हवालात में रखने के बाद खुद हवलदार ने राजीनामा लिखा और जबरन उससे हस्ताक्षर करवा लिए। उसके बाद ही उसके भाइयों को हवालात से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसने आला अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
उसके बाद ही वह चौकी से बाहर आ पाए। इस मामले में एडीसीपी हेड क्वार्र्टर ध्रुव दहिया ने कहा कि उनके पास मामले की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांस्टेबल जोगिंदरपाल ने मिनी की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।