फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NRI arrested in double murder case in Ludhiana

लुधियाना में सुलझी दोहरे कत्लकांड की गुत्थी: छोटे बेटे के एनआरआई साले ने दिया था वारदात को अंजाम, बहन को ससुराल वाले करते थे परेशान

Fri, 06 May 2022 05:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 May 2022 05:24 PM IST
सार

सुखदेव सिंह का छोटा बेटा जगमोहन सिंह भी कनाडा में रहता है। उसकी शादी 2008 में आरोपी चरणजीत की बहन के साथ हुई थी। शादी के बाद वह भी विदेश में चली गई। पुलिस के मुताबिक जगमोहन की बहन को ससुराल वालों की तरफ से तंग किया जाता था।

विज्ञापन
NRI arrested in double murder case in Ludhiana
लुधियाना में मारे गए दंपती - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना के पाश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में रिटायर्ड आयकर अधिकारी सुखदेव सिंह (68) और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (62) की हत्या के मामले की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात को अंजाम उनके छोटे बेटे के एनआरआई साले ने अंजाम दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए क्लू के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव गिल निवासी जसदेव सिंह नगर निवासी चरणझीत सिंह उर्फ जगदेव के रुप में हुई है। आरोपी ब्रिटिश नागरिक है और लंदन में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि सुखदेव सिंह का छोटा बेटा जगमोहन सिंह भी कनाडा में रहता है। उसकी शादी 2008 में आरोपी चरणजीत की बहन के साथ हुई थी। शादी के बाद वह भी विदेश में चली गई। पुलिस के मुताबिक जगमोहन की बहन को ससुराल वालों की तरफ से तंग किया जाता था। दोनों परिवारों का आपसी कोई मतभेद था। सुखदेव सिंह का बेटा जगमोहन पहले यूके में रहा और कुछ समय पहले कनाडा में चला गया था। परिवार में काफी विवाद था। चरणजीत सिंह इस विवाद और बहन की परेशानी के पीछे सुखदेव और गुरप्रीत कौर का हाथ मानता था। जिस कारण वह उन्हें रास्ते से हटाना चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में ही पैदा हुआ, वहीं की सारी पढ़ाई और शादी लुधियाना में की

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी चरणजीत सिंह लंदन में ही पैदा हुआ था और वहीं उसने सारी पढ़ाई की। वह लंदन यूनिर्वसिटी से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। 2017 में उसकी शादी हुई और वह लुधियाना में शादी कराने के लिए ही आया था। जिसके बाद वह वापिस चला गया। कोरोना के चलते वह वापिस नहीं आ सका और जनवरी 2022 में दोबारा लुधियाना में आया था और ससुराल वालों के पास जसदेव सिंह नगर में रह रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed