फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   newborn died, newborn died in hospital, parents protest

डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा 

Tue, 28 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 28 Jun 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
newborn died, newborn died in hospital, parents protest
प्रदर्शन - फोटो : demo
सिविल अस्पताल में मंगलवार सुबह डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है। सूचना मिलते ही थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत किया। वहीं सिविल अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया हे।
विज्ञापन


ताजपुर रोड भामियां कलां स्थित अशोक विहार कालोनी निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी मंदीप कौर को सिविल अस्पताल लाया था। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी की डिलीवरी हुई। सुखविंदर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन होना था लेकिन डाक्टरों ने नार्मल डिलीवरी कर दी। उसकी बेटी हुई थी।
विज्ञापन


डाक्टरों ने उसे कहा कि उसकी बेटी ठीक है। वह उसे लेकर स्टीमर मशीन में डालने के लिए गए। कुछ समय बाद डाक्टरों ने कहा कि उसकी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब है। करीब आधे घंटे बाद अस्पताल मुलाजिमों ने उसे कहा कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखविंदर ने आरोप लगाया कि डाक्टरों ने उन्हें यह तक नहीं बताया कि उनकी बेटी की मौत कैसे हुई है। शाम चार बजे तक डाक्टरों ने नहीं बताया तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने कुछ साथियों को दी। जब उनके साथी आए तो अस्पताल मुलाजिमों ने उसकी पत्नी को भी अस्पताल से बिना दवाई दिए ही बाहर निकाल दिया।   


सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुखजीवन कक्कड़ का कहना है कि सुखविंदर की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सुखविंदर की पत्नी मंदीप का बच्चा प्री-मेच्योर था। मंदीप के परिजनों को इसकी जानकारी डॉक्टरों ने पहले दे दी थी। उन्होंने सभी दस्तावेज पर साइन भी करवाए थे और सारी जानकारी पहले ही दे दी थी। उनकी इजाजत मिलने के बाद ही मंदीप का इलाज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed