फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, loot after firing on two in khanna, khanna loot

व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मार डेढ़ लाख लूटे 

Thu, 16 Jun 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना) Updated Thu, 16 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
loot, loot after firing on two in khanna, khanna loot
लूट - फोटो : अमर उजाला
पशु मंडी में बुधवार देर रात व्यापारी और उसके बेटे लुधियाना को गोली मार एक लाख 50 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


व्यापारी हरभजन सिंह और उनके बेटे सुरिंदर पाल सिंह को पहले खन्ना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में हरभजन सिंह को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर थाना के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को खन्ना की पशु मंडी में पशु मेला लगा हुआ था। देर रात हरभजन सिंह और सुरिंदर पाल सिंह निवासी लुधियाना घर जाने की तैयारी करने लगे तभी उनके पास आकर एक गाड़ी रुकी। उसमें से तीन चार लोग बाहर आए और उनसे पैसे देने के लिए कहा। उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने हथियार निकाल लिए।  हथियार देख बाप बेटा भागने लगे तभी आरोपियों ने पीछे से उन पर गोलियां चला दी। एक गोली हरभजन सिंह की पीठ पर लगी और दूसरी गोली सुरिंदर पाल की बाजू को चीरते हुए निकल गई। इसके बाद लुटेरे उनसे एक लाख पचास हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सदर थाना के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि हरभजन सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed