फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fraud, fraud with girls in barnala, barnala fraud

35 लड़कियों से 80-80 हजार रुपये की ठगी

Tue, 24 May 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Tue, 24 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
fraud, fraud with girls in barnala, barnala fraud
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
प्रभु ब्यूटी एंड फिटनेस इंस्टीट्यूट में कोर्स करती लड़कियों ने ठगी का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस मुखी को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई और मंगलवार को एसएसपी दफ्तर के समक्ष नारेबाजी कर इंस्टीट्यूट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट की छात्रा गुरप्रीत कौर, रिया सिंह और जसप्रीत कौर ने आरोप कि इंस्टीट्यूट के मालिक अमृतपाल ने उनके सहित करीब 35 लड़कियों से 80-80 हजार रुपये की ठगी की है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस इंस्टीट्यूट में अगस्त 2014 में दाखिला लिया था। इंस्टीट्यूट के मालिक अमृतपाल ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनका इंस्टीट्यूट रजिस्टर्ड है और यूके सरकार से तस्दीकशुदा है, जो विदेशों में विद्यार्थियों को पक्की नौकरी दिलवाता करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको आश्वासन दिलाया गया था कि जो कोर्स ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में पांच लाख रुपये में करवाए जाते हैं, उनको वे सिर्फ 50-50 हजार में करवा दिए जाएंगे। इस आधार पर विदेश में नौकरी दिलवाई जाएगी और इच्छा मुताबिक भारत में भी पक्की नौकरी दिलवा दी जाएगी। 

ऐसा भरोसा दिलाकर करीब 35 लड़कियों से इन्होंने 80-80 हजार रुपये बटोर लिए, लेकिन 31 अगस्त 2014 से लेकर अब तक उनका कोई भी पेपर नहीं लिया गया। जब उन्होंने इंस्टीट्यूट मालिक से बात की तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल। 


आरोप सही पाए गए तो करेंगे कार्रवाई : एसएसपी
जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि मामले की जांच एसपीएच हरप्रीत संधू कर रहे हैं। जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो इंस्टीट्यूट के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं इंस्टीट्यूट के मालिक अमृतपाल ने कहा कि इन विद्यार्थियों का आईटेक का एक पेपर रहता है जो अगस्त में करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed