फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing, son died, crime, ludhiana

पिता से मिलने आए युवक पर मकान मालिक ने दागीं गोलियां

Sun, 28 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 28 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
firing, son died, crime, ludhiana
राहों रोड स्थित शिव विहार कालोनी में रविवार दोपहर एनआरआई की कोठी में
विज्ञापन
किराए पर रहने वाले अपने पिता से मिलने आए एक युवक पर मकान मालिक ने चार गोलियां दाग दीं।

युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मकान मालिक से बिना अपने माता-पिता के पास उनका सामान शिफ्ट करवाने के लिए आया था। घायल सुरिंदर कुमार (27) को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडीसिटी अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने सुरिंदर के पिता किशोर कुमार की शिकायत पर एनआरआई हरदियाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

किशोर कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से गुरदासपुर के रहने वाले हैं। यहां वह एनआरआई हरदियाल सिंह के घर किराए पर अपनी पत्नी उर्मिला के साथ अकेले रहते हैं। उनका बेटा सुरिंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ कुलदीप नगर इलाके में रहता है। वह कपड़े प्रेस करने का काम करता है। उसका बेटा अक्सर उससे मिलने के लिए आता था तो एनआरआई को बुरा लगता था। दो दिन पहले सुरिंदर कुमार अपनी पत्नी के साथ अपने परिजनों को मिलने के लिए आने वाला था।

उसने पहले हरदियाल सिंह से पूछा कि वह आ सकता है या नहीं। जिस पर हरदियाल ने उसे कह दिया कि वह घर आ सकता है। किशोर ने कहा कि पहले हरदियाल ने उसे आने को कह दिया जब उनका बेटा उनसे मिलने के लिए आया तो हरदियाल सिंह ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरिंदर कुमार वहां से चला गया। शनिवार को किशोर ने हरदियाल से कहा कि वह रविवार को उनका घर खाली कर देंगे।

रविवार को किशोर ने अपने बेटे को बुलाया कि घर का सामान उठाना है। इसके बाद सुरिंदर वहां पहुंच गया। जब हरदियाल सिंह घर पहुंचा तो उसने आते ही सुरिंदर को गालियां देनी शुरू कर दी। जब सुरिंदर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर उस पर गोलियां दाग दीं जो उसकी बाजू पर जा लगी।

एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी हरदियाल सिंह यूएसए का रहने वाला है। वह काफी समय से शिव विहार कालोनी में ही रह रहा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed