फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing near MC mayor house in Ludhiana

लुधियाना में फायरिंग: मेयर के घर के पास बदमाशों ने चलाई दनादन गोलियां, डर के मारे घरों में दुबके लोग

Wed, 23 Apr 2025 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Apr 2025 05:46 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में नगर निगम की महिला मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर के पास बदमाशों ने दनादन गोलियां चला दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Firing near MC mayor house in Ludhiana
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश इतने बेखौफ हैं कि कहीं भी गोलियां चलाने से नहीं कतराते। लुधियाना के टिब्बा रोड के स्वतंत्र नगर इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब महानगर की पहली महिला मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद युवक अपने-अपने घरों की तरफ भाग लिए। 

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ललकारे मारते और धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुन इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकले तो आरोपी फरार हो चुके थे। इसी दौरान लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पास किसी ने लिखित शिकायत तो नहीं की है, लेकिन पुलिस अपने तौर पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


लुधियाना के वार्ड नंबर-13 की पार्षद व नगर निगम की मेयर इंद्रजीत कौर का घर स्वतंत्र नगर एरिया में है। वहीं मंगलवार देर रात गोलियां चली हैं। इलाके में रहने वाली सुरजीत कौर ने बताया कि उनके पड़ोसी टोनी की कुछ युवकों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर रंजिश चल रही थी। देर रात को उनका बेटा, टोनी और इलाके के कुछ युवक घर के बाहर सोफे पर ही बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उन्होंने अचानक से गोलियां चला दी। उक्त युवक पहले आगे गए और बाइक घुमाते ही फायरिंग कर दी। इसके बाद बाहर बैठे सभी युवक अपने-अपने घर की तरफ भागे और आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के लोगों का कहना है कि होली वाले दिन भी उक्त युवकों ने बोरी भर कर बोतले लाए थे और इलाके में मारी थी। उक्त केस भी टोनी के साथ उनका चल रहा है। रील बनाने को लेकर एक बार फिर सप्ताह पहले बहस हुई थी। इस कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। 


थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में पूरा मामला आ गया है, लेकिन अभी तक किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। फिर भी पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही पूरा मामला हल कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed